विविधता में है सुंदरता और एकता में है शक्ति”

रंग बिरंगे ड्रेस में उत्साह से लबरेज बच्चे। ओठों पर वसुधैव कुटुंबकम का राग लिए, उत्साह के साथ पूरी दुनिया को यह संदेश देने में जुटे थे कि पूरा विश्व ही एक परिवार है। हम अलग अलग रंग रूप और जाति- धर्म के होकर भी एक हैं। एक परिवार है। सबको खुशियां बांटते हुए सबके ग़म में साथी बनते हुए हम एक साथ खड़े हैं।

 

सेंट माइकल्स हाई स्कूल में 6 दिसंबर 2024 को “वसुधैव कुटुंबकम – एक विश्व, एक परिवार” विषय पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन मानवता की साझा भावना और विविधता में एकता के महत्व को रेखांकित करता है।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार यादव (आईएएस), विशिष्ट अतिथि डॉ. मनीष मंडल और विशेष अतिथि डॉ. भानु प्रताप के स्वागत से हुई। मुख्य अतिथियों को विद्यालय बैंड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और स्वागत गीत के साथ पुष्पगुच्छ व पौधों द्वारा उनका सम्मान किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद प्रार्थना नृत्य और मधुर स्वागत गीत ने दर्शकों का मन मोह लिया।


शिक्षा का उद्देश्य शांति और सह-अस्तित्व भी: फादर ए. क्रिस्टू सावरिराजन एस.जे

प्राचार्य.  फादर ए. क्रिस्टू सावरिराजन एस.जे
ने अपने स्वागत भाषण में “वसुधैव कुटुंबकम” की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए करुणा, सहयोग और वैश्विक एकता के महत्व को रेखांकित किया।

फादर ए. क्रिस्टू सावरिराजन एस.जे ने कहा  कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि शांति और सह-अस्तित्व के लिए युवाओं को तैयार करना है। फादर ने आगे कहा कि आज पूरी दुनिया हिंसा की और बढ़ रही है ऐसे में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना हमें शांति और विश्व बंधुत्व की और अग्रसर करती है। यह अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संदेश देती है।


छात्रों को मिला पुरस्कार

पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता और विशेष पुरस्कार शामिल थे। मुख्य अतिथि ने छात्रों और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के प्रबंधन की प्रतिबद्धता और प्राचार्य के नेतृत्व को सराहा, जिसने सेंट माइकल्स को उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


नृत्य नाटक की रोमांचक प्रस्तुति

कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुति “वसुधैव कुटुंबकम” पर आधारित नृत्य नाटक रही, जिसने शरणार्थियों की स्थिति और करुणा के महत्व को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया। यह प्रस्तुति दर्शकों को वैश्विक भाईचारे का संदेश देकर मंत्रमुग्ध कर गई।

उप-प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इस आयोजन ने विविधता में एकता के संदेश को सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया।

Share Article:
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments