“पिता की विरासत, शिक्षकों की आवाज” कैसी है सारण से जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर की जीत की राह, पढ़ें यह आलेख

शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाते नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते है। इसलिए जब किसी शिक्षक की समस्या की बात होती है, तो उसके पीछे सिर्फ एक व्यक्ति का सवाल नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था का सवाल होता है।
आनंद पुष्कर इसी सोच के साथ सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। शिक्षकों के बीच उनकी पहचान शिक्षक हितों से जुड़े सवालों को उठाने और उनकी आवाज को आगे तक पहुंचाने की कोशिश के रूप में बनती रही है।
उनकी इस यात्रा के पीछे एक मजबूत पारिवारिक विरासत भी है। समाजवाद के मजबूत स्तंभ और शिक्षक नेता   स्वर्गीय केदार नाथ पाण्डेय की।

आज पढ़िए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर की  कहानी

पिता से मिली शिक्षक हितों की सीख

केदार नाथ पाण्डेय  बिहार के  शिक्षक राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम रहे। बिहार विधान परिषद में शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने लंबे समय तक शिक्षकों से जुड़े सवालों को सदन और सार्वजनिक मंचों पर उठाया।
उनकी राजनीति का केंद्र शिक्षक और उनके अधिकार रहे। वेतन, सेवा शर्त, सम्मान और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता ने शिक्षक समुदाय के बीच एक अलग पहचान बनाई। वें तब भी सारण का विधानपरिषद में प्रतिनिधित्व कर रहे थे जब  2022में उनका निधन हो गया। तब साये की तरह पिता के साथ रहने वाले
आनंद पुष्कर के लिए यह सिर्फ पिता की राजनीतिक विरासत नहीं है।

वे इसे शिक्षकों के हित  और समस्या के लिए खड़े होने की जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं।

आनंद पुष्कर thebigpost com से कहते हैं कि

मैं कार्पोरेट सेक्टर में अच्छी नौकरी कर रहा था। पैकेज भी अच्छा था । पिताजी के निधन के बाद सब कुछ छोड़कर मैं सिर्फ इसलिए शिक्षकों के बीच लौटा कि पिताजी के विचारों को आगे बढ़ा सकूं। शिक्षकों की आवाज बन उनकी तरह सरकार तक पहुंचाने की हिम्मत और ताल ठोककर सच को सच कहने की ताकत रख सकूं।

वें यह भी कहते हैं कि बचपन से पिताजी को शिक्षकों के हित के लिए लड़ते देखा है मुझे आज खुशी है कि मैं उस लड़ाई को पिताजी के जाने के बाद  एक सैनिक के रूप में आगे बढ़ा सकूं।

पिता की विरासत, आज के समय की आवाज

समय बदला है और शिक्षकों की चुनौतियां भी बदली हैं। आज शिक्षक के सामने वेतन और सेवा सुरक्षा के साथ-साथ स्थानांतरण, पदोन्नति, पुरानी पेंशन, कार्यस्थल की परिस्थितियां और भविष्य की सुरक्षा जैसे सवाल हैं।
आनंद पुष्कर का कहते  है कि शिक्षकों की पुरानी लड़ाइयों की भावना को बनाए रखते हुए आज की समस्याओं के लिए नई आवाज तैयार करनी होगी।
यही मेरे चुनावी अभियान का मूल संदेश भी है। वें आगे कहते हैं कि शिक्षकों के तबादले को लेकर मैंने शिक्षा मंत्री से मिलकर इसकी त्रुटियों को ठीक करने का अनुरोध भी किया है। पुरानी पेंशन लागू करवाना मेरी प्राथमिकता में शामिल हैं साथ ही शिक्षकों का प्रमोशन भी।

चुनाव से पहले भी शिक्षक मुद्दों से जुड़े रहने का दावा

आनंद पुष्कर इससे पहले भी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। इस चुनावी सफर में उन्हें पिछली बार दूसरा स्थान मिला था।
लेकिन उनके अनुसार चुनाव परिणाम के बाद भी शिक्षकों के मुद्दों से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ। वे लगातार शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों से जुड़े सवाल उठाते रहे।
उनका कहना है कि

“शिक्षक प्रतिनिधित्व केवल विधान परिषद क कुर्सी तक सीमित नहीं होना चाहिए। असली प्रतिनिधित्व तब है, जब शिक्षक की समस्या सामने आए तो उसकी आवाज बनने वाला कोई मौजूद हो। “

वें आगे कहते हैं कि

“के.के पाठक के वक्त जब शिक्षक परेशान थे तो सारण जीते हुए प्रतिनिधि बस शोभा की वस्तु बने हुए थे। मैंने शिक्षकों के बीच जा उनकी समस्या सुनी और फिर तात्कालिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मिलकर इसे ठीक करने का सुझाव दिया। इसका असर भी सबने देखा।” 

संकल्प-पत्र में शिक्षक केंद्र में

आनंद पुष्कर के चुनावी संकल्प-पत्र में शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के मुद्दों को शामिल किया गया है।
नियमित और नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्तों से लेकर वेतनमान, पदोन्नति, पेंशन, स्थानांतरण, भविष्य निधि और अवकाश जैसी सुविधाओं कई विषय इसमें रखे गए हैं। नए शिक्षकों की समस्याओं के साथ-साथ वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों, मदरसों और अल्पसंख्यक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के सवालों को भी एजेंडे में शामिल किया गया है।

हर शिक्षक की आवाज बनने की कोशिश

 

आनंद पुष्कर की राजनीति का एक महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि वे शिक्षक समुदाय को अलग-अलग श्रेणियों में देखने के बजाय उनके साझा हितों को सामने रखने बात करते हैं।
उनके एजेंडे में विश्वविद्यालय शिक्षकों से लेकर शारीरिक शिक्षकों तक के मुद्दे शामिल हैं। वेतनमान, सेवा सुरक्षा और सम्मान के साथ शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका को मजबूत करने की बातें भी उनके संकल्प-पत्र में दिखाई देती हैं।
अब विरासत को परिणाम में बदलने की चुनौती
केदार नाथ पाण्डेय ने शिक्षक हितों के लिए जिस आवाज को अपनी राजनीतिक पहचान बनाया, आनंद पुष्कर उसी आवाज को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर के सामने चुनौती  पिता की विरासत, अपने अनुभव और शिक्षकों के बीच सक्रियता को एक ऐसी राजनीतिक ताकत में बदलने की चुनौती तो है पर वे इसे बखुबी निभाते भी दिख रहे हैं।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इसी कसौटी पर आनंद पुष्कर की अगली राजनीतिक पारी तय करेगा।

किसी विरासत की सबसे बड़ी परीक्षा यह नहीं कि उसे कितनी बार याद किया जाता है, बल्कि यह है कि उसे कितनी ईमानदारी से आगे बढ़ाया जाता है। आनंद पुष्कर के लिए केदार नाथ पाण्डेय की विरासत इसी परीक्षा का नाम है—और इस परीक्षा के केंद्र में हैं सारण के शिक्षक । सारण के शिक्षकों के सुख-दुख में खड़े रहने का दावा करने वाले आनंद पुष्कर को शिक्षकों का प्यार और भरोसा कितना मिल पाता है यह तो चुनाव के रिजल्ट से पता चलेगा। बहरहाल जोर शोर से मुद्दों को उठाकर शिक्षकों को हक दिलाने के वायदे के साथ आनंद पुष्कर इस चुनावी मैदान में मजबूती से डटे हुए हैं। 

Share Article:
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments